{"_id":"1b2f94dd329e8fd13e53c061f7307ef5","slug":"attack-on-shalendra-in-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज शैलेंद्र पर पुलिस कस्टडी में हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज शैलेंद्र पर पुलिस कस्टडी में हमला
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 04 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की जालसाजी में पांच मई से जेल में बंद शैलेंद्र अग्रवाल पर सोमवार दोपहर कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस कस्टडी में कचहरी में हमला बोल दिया गया। आरोप उसकी जालसाजी के शिकार चार लोगों पर है। उन्होंने शैलेंद्र को घूंसे मारे, धक्का दिया और जब वह भागकर कार में घुसने लगा तो उसे खींचने की कोशिश की। पुलिस ने उसे मुश्किल से बचाया। हमलावरों का कहना था कि पुलिस उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। उधर, हमलावरों में से एक ने अपने साथ मारपीट का आरोप शैलेंद्र के भाई नितेंद्र पर लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम एसएसपी राजेश डी मोड़क ने लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।
35 केस में नामजद जालसाज शैलेंद्र की चार अदालतों में पेशी कराने के बाद सिपाही संजय शर्मा और अनिल यादव ने उसे कचहरी पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा दिया। तभी उसकी जालसाजी का शिकार चार लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शैलेंद्र को कोल्ड ड्रिंक पिला रही है और उसे मोबाइल फोन दे रखा है। उन्होंने शोर मचाकर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को बुला लिया। इसी बीच शैलेंद्र कार से निकलकर भागा तो उसे खींचने लगे। आरोप है कि उन्होंने उसे घूंसे मारे और धक्का भी दिया।
दूर खड़े दोनों सिपाही भागकर आए और उसे बचाया। इसके बाद भी उसे खींचने का प्रयास किया गया। बाद में सीओ हरिपर्वत एके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे। उधर, केदार नगर निवासी रवि बंसल ने बताया कि उन्हें पता चला था कि पुलिस प्राइवेट वाहन से शैलेंद्र को पेशी पर लाई है। इस पर पार्किंग में गए तो शैलेंद्र स्विफ्ट कार में परिवारीजनों के साथ बैठा हुआ था। जब वह कार के पास पहुंचे तो नितेंद्र अग्रवाल और उनके नौकर बृजेश सिंह ने हमला बोल दिया। उन्हें अवधेश और आनंद और अन्य लोगों ने बचाया। पुलिस ने रवि का मेडिकल कराया। उन्होंने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रवि बंसल की तहरीर पर जांच की जा रही है।