फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on police in mainpuri by liquor mafia

मैनपुरी में शराब माफियाओं की गुंडई, कार्रवाई को गई पुलिस टीम पर किया हमला

Fri, 08 Dec 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी) Updated Fri, 08 Dec 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
attack on police in mainpuri by liquor mafia
UP Police
मैनपुरी के भोगांव में बुधवार को पुलिस टीम पर हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को बेवर में अवैध शराब बेचने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधान और उसके साथियों ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। साथ ही उनपर चौकी प्रभारी को जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है। चौकी प्रभारी ने प्रधान और साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के टोडरपुर चौकी प्रभारी राज बहादुर सिंह गुरुवार शाम को धर्मनेर गांव में शराब बेचने की सूचना मिली थी। इस पर वे फोर्स के साथ छापेमारी कर कच्ची शराब की बिक्री कर रहे गांव धर्मनेर निवासी सीटू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी टोडरपुर पुलिया के गांव धर्मनेर ग्राम प्रधान रजनेश यादव, राजकुमार निवासी पदमनेर, हब्बी निवासी महेशपुर ने पुलिस को घेर लिया और हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त में बैठे आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। 

पुलिस पर हमले की जानकारी होने के बाद टोडरपुर के ग्रामीण और होमागार्ड घटनास्थल की ओर दौड़ गए। आरोप है कि इस दौरान प्रधान ने चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक गालियां भी दीं। उधर, ग्रामीणों को आते देख आरोपी वहां से भाग गए।

रिपोर्ट दर्ज

चौकी इंचार्ज ने ग्राम प्रधान और उसके साथियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को चालान कर जेल भेजा है।

एसपी मैनपुरी राजेश एस ने बताया कि टोडरपुर में हुई घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed