{"_id":"590adc5a4f1c1ba874442557","slug":"attack-on-love-couples-at-collectr-office-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पहुंचे प्रेमी युगल पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलक्ट्रेट पहुंचे प्रेमी युगल पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 May 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
पूजा और मनीष
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को सुबह सुरक्षा की गुहार लगाने आए प्रेमी युगल पर लड़की के परिवारीजनों ने हमला बोल दिया। लड़की को छुड़ाने के प्रयास में उन्होंने वकील के चैंबर में लड़का और लड़की से मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लड़की के परिवारजनों का कहना है कि लड़का जबरन उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया है और उनसे पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए शादी कर रहा है।
बताया गया है कि थाना छत्ता के जीवनी मंडी में रहने वाले प्रेमी युगल पूजा और मनीष कुछ दिन पहले लापता हो गए थे। आज दोनों अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाने कलक्ट्रेट में एसएसपी आफिस आए। इस दौरान वे कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 40 में वकील के चैम्बर में बैठे हुए थे। तभी लड़की के परिवारीजन आ गए और उन्होंने लड़की को छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर मारपीट होने लगी। जब लड़की साथ नहीं गई तो उन्होंने खींचतान की और प्रेमी से छुड़ाकर उसे ले जाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। इसके बाद पुलिस लड़का और लड़की को सुरक्षित स्थान पर ले गई।
इस दौरान लड़की के परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पूजा को 25 अप्रैल को मनीष अगवा कर ले गया था। वह उनसे एक साल पहले हुई मारपीट का बदला ले रहा। उन्होंने बताया कि मनीष उनके घर के पास ही रहता है और कई बार उसका लड़की के भाईयों से झगड़ा भी हो चुका है। इसी का बदला लेने के लिए वो पूजा को झांसे में लेकर उससे शादी करना चाहता है।