फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on BJP leader deepak khare

भाजपा नेता दीपक खरे पर जानलेवा हमला

Sat, 20 Jun 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला,आगरा Updated Sat, 20 Jun 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP leader deepak khare
भाजपा
विज्ञापन
के महानगर महामंत्री दीपक खरे (52) अविवाहित हैं। वह यमुना किनारा बुर्जी में रहते हैं, जबकि उनके अन्य परिवारीजन बल्केश्वर में रहते हैं। उनके भाई नूतन विनोद खरे ने बताया कि दीपक ने तकरीबन दस साल पहले कमला नगर वैभव रेजीडेंसी कर्मयोगी एन्क्लेव के नजदीक 150 गज का प्लाट खरीदा था। प्लाट में एक पीपल का पेड़ था, इसे कुछ माह पहले वन विभाग की अनुमति लेने के बाद कटवा दिया था। इसके बाद प्लाट की चहारदीवारी कराई थी। यहां रहने वाले सोबरन सिंह और भूरी सिंह ने प्लाट में लगे पेड़ को कटवाने पर आपत्ति जताई थी। काफी समय से वह प्लाट पर विवाद करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने दीपक खरे को धमकाया था और पांच लाख रुपये की चौथ भी मांगी थी। घरवालों ने बताया कि शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे वह एक्टिवा स्कूटर से अपने प्लाट पर गए थे। दबंग सोबरन पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वह मरणासन्न हालत में प्लाट के बाहर गिर पड़े। लोगों की सूचना पर घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ हरीपर्वत एके सिंह अस्पताल पहुंच गए।
डकैती और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
घायल के भाई नूतन खरे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में वैभव रेजीडेंसी निवासी सोबरन सिंह, भूरी सिंह, राजेंद्र, गब्बर, मुनव्वर, राकेश, रामभरत और कालीचरण और अन्य अज्ञात को नामजद किया है। कहा कि हमलावरों ने चेन, मोबाइल और पर्स भी लूट लिया। इंस्पेक्टर जेएन अस्थाना ने बताया कि डकैती, जानलेवा हमला, चौथ वसूली की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोपहर बाद एसएसपी राजेश डी. मोदक ने न्यू आगरा थाने पहुंचकर भाजपा नेता पर हमले की घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई हैं।
भाजपा नेताओं का लगा तांता
भाजपा नेता पर हमले की खबर सुनकर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जैन, संध्या जोशी, कुंदनिका शर्मा, दीपक ढल, गणेशचंद्र, विजय शिवहरे, ललित चतुर्वेदी, नवल तिवारी समेत अन्य भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा। उन्हें डाक्टरों ने बताया कि हमले के बाद डायबिटीज और हार्ट पेशेंट दीपक की हालत नाजुक थी, लेकिन अब खतरे से बाहर है।
पुराने कास्तकार मांगते हैं चौथ
कमलानगर एक्सटेंशन में किसी भूखंड का सौदा होने के बाद पुराने कास्तकार चौथ वसूली करते हैं। ज्यादातर कास्तकारों के पिता या दादा ने जमीन बेच दी, लेकिन खतौनी में उन्हीं पुराने कास्तकारों का नाम दर्ज है। ऐसे में वह प्लाट खरीदने वालों से चौथ वसूली करते हैं। इसके बाद ही कब्जा लेने देते हैं। चित्तू की ठार के जिन लोगों ने दीपक खरे पर हमला किया है। वह पूर्व में भी जमीनों पर कब्जे को लेकर बवाल करा चुके हैं।
भाजपा के आंदोलन से भी नहीं बदले हालात
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के कार्यालय सचिव रविंद्र कठेरिया के बेटे राहुल को 25 दिन पहले हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मारकर घायल किया था। इसी सप्ताह टेंपो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह पर मधु नगर में कातिलाना हमला बोला गया। राजवीर के हमलावर अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। अब भाजपा नेता दीपक खरे पर हमला हो गया। ऐसे में जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ केंद्रीय राज्यमंत्री को सड़क पर उतरना पड़ा, लेकिन हालात नहीं बदले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed