{"_id":"5fca6ad58ebc3ecf9861baf3","slug":"attack-on-anti-romeo-team-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः बालिका कॉलेज के बाहर एंटी रोमियो टीम पर हमला, दो युवतियों सहित सात आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुराः बालिका कॉलेज के बाहर एंटी रोमियो टीम पर हमला, दो युवतियों सहित सात आरोपी जेल भेजे
Sat, 05 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा कोतवाली के भैंस बहोरा में केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को एंटी रोमियो की टीम पर हमला हुआ। हमला करने वाले पांच युवक और युवतियां शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने टीम पर हमला, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर जेल भेजा है।
एंटी रोमियो की टीम गर्ल्स कॉलेजों के बाहर मनचलों पर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को केआर गर्ल्स कॉलेज के बाहर दो युवतियां युवकों के संग दिखीं। एंटी रोमियो की टीम में नीतू, सविता और अजय ने इन सभी को टोका। इस पर युवतियों और युवकों की बहस हो गई।
बहस में बिना वर्दी एंटी रोमियो की टीम से आई कार्ड दिखाने को कहा। कार्ड दिखाने पर युवतियों ने उसे फाड़ दिया और युवकों ने महिला आरक्षी पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पांच युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षी नीतू की तहरीर पर हमला और सरकारी में बाधा का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसआई दीपक नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।