फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assault with Up Police cop at BJP MP House in agra

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के आवास पर सिपाही के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Mar 2019 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Assault with Up Police cop at BJP MP House in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के खंदारी स्थित सांसद रामशंकर कठेरिया के आवास परिसर में गुरुवार शाम को यातायात पुलिस के सिपाही रमाकांत सिंह कठेरिया से मारपीट कर दी गई। आरोप छवि ज्वैलर्स के मालिक सहित तीन लोगों पर है। सिपाही का कहना है कि गुलाल डालने से मना करने पर उसे पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मैनपुरी के घि्रोर निवासी सिपाही रमाकांत सिंह कठेरिया की गुरुवार को हरीपर्वत चौराहे पर शाम चार बजे तक ड्यूटी थी। सिपाही ने बताया कि उनका फुफेरा भाई रविंद्र सांसद रामशंकर कठेरिया के यहां काम करता है। ड्यूटी खत्म कर वो खंदारी परिसर में भाई से मिलने गए थे। शाम तकरीबन 4:45 बजे भाई के नहीं मिलने पर वो कुर्सी पर बैठकर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी छवि ज्वैलर्स के मालिक केशव अग्रवाल आए। रमाकांत के सिर में गुलाल डालने लगे। उन्होंने मना किया। कहा कि मैं वर्दी में हूं। शाम सात बजे से हरीपर्वत चौराहे पर ड्यूटी है। इससे वर्दी खराब हो जाएगी। मैं आपको जानता भी नहीं हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

इतना कहने पर केशव अग्रवाल तू-तड़ाक बोलने लगे। अपने एक-दो साथियों को बुलाकर गालीगलौज कर दी। मना करने पर मारपीट की। कुछ लोगों ने सिपाही को बचाया। सिपाही ने एसएसपी का सीयूजी नंबर मिलाया। पीआरओ ने नंबर उठाया। उनको घटना की जानकारी दी। बाद में थाना न्यू आगरा में केशव अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी। 

इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया कि केशव अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। मामले की जांच सीओ हरीपर्वत करेंगे। होली पर सांसद आवास पर होली मिलन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस कारण ही कुर्सी लगी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed