फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another robber arrested jaipur house robbery case

जयपुर हाउस डकैती कांड में एक और बदमाश गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2018 08:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 27 Jan 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
another robber arrested jaipur house robbery case
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
आगरा में जयपुर हाउस में 28 दिसंबर 2017 को सराफ राकेश मित्तल की कोठी में पड़ी डकैती के मामले में फरार अभियुक्त लोकेंद्र चौहान को पुलिस ने धर दबोचा। बदमाश पर 2500 रुपये का इनाम घोषित था, उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राकेश मित्तल की कोठी में छह बदमाशों ने परिवारीजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। चार जनवरी को गैंग को पकड़कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। 
विज्ञापन


एटा के राहुल, अभिषेक सहित 11 अभियुक्तों को जेल भेजा था। पूरी घटना को 17 बदमाशों ने अंजाम दिया था। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि अभियुक्त लोकेंद्र चौहान निवासी ग्राम पलिया, थाना निधौली कला, एटा को 26 जनवरी को पचकुइयां रोड से गिरफ्तार किया गया। 

वारदात के वक्त वह कोठी के बाहर खड़ा हुआ था। लोकेंद्र पर 11 मुकदमे दर्ज हैं, इनमें अपहरण, लूट, डकैती, जानलेवा हमले के मुकदमे शामिल हैं। वर्ष 2003 में हरीपर्वत थाना से डकैती में जेल भेजा था। इसके अलावा वर्ष 2005 में छत्ता क्षेत्र में सफारी लूटी। 

उस पर वर्ष 2007 में एटा के थाना निधौली कला, 2008 में थाना हाथरस गेट, 2013 में थाना फतेहाबाद और थाना खंदौली, 2016 में अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी और थाना सासनी गेट, 2017 में थाना न्यू आगरा और एत्माद्दौला में मुकदमे दर्ज हुए। 

सभी में उसे जेल भेजा गया। चार महीने पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। हाल में लोकेंद्र शोभा नगर, एत्माद्दौला में रह रहा था। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि अब एटा के योेगेश सहित चार अपराधी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed