फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry businessman, set off market

गुस्से में व्यापारी, बाजार बंद की तैयारी

Fri, 20 Nov 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 20 Nov 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Angry businessman, set off market
पाश कालोनी खंदारी के हनुमान चौराहा पर लेदर ट्रेडिंग कारोबारी अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी ऊषा ग्रोवर के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को पंजाबी समाज ने एसएसपी निवास का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। बाद में एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से मुलाकात कर चेतावनी दी कि अगर चार दिन में केस नहीं खुला तो बाजार बंद कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाबी सभा, भवन प्रकोष्ठ अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर ने कहा कि घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। हत्यारे अब तक हाथ नहीं आए हैं। पुलिस पीड़ित से ही तरह-तरह के उल्टे सीधे सवाल करती है जबकि पुलिस ने जांच मेें खुद ही लापरवाही की है । हत्या में इस्तेमाल गैंती 24 घंटे बाद बरामद की। कोठी के बाहर खड़ी कार की अनदेखी की गई।
विज्ञापन

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि 2004 में भी जूता कारोबारियों के साथ कई घटनाएं हुईं थी। तब पंजाबी समाज बाजार बंद करके सड़क पर उतरा था। प्रदेश सरकार तक इस आंदोलन की गूंज हुई थी। चार दिन के अंदर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची तो पंजाबी सभा बैठक करके आगे की रणनीति बनाएगी। वे कारोबार बंद करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी हुई हैं। वह खुद रोजाना अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। पीड़ित से पूछताछ इसलिए की जा रही है ताकि उनसे किसी तरह का सुराग मिल सके। आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द खुलासा करेगी। इस दौरान सभा के अध्यक्ष राजकुमार भसीन, सतीश अरोड़ा, केजी कपूर, रोहित कत्याल, बंटी ग्रोवर, अशोक चोपड़ा, संजय कपूर सहित सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एक्सपोर्ट यूनिट में प्रयोग होता है टेप
घटना में पुलिस को किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा है। क्योंकि घटनास्थल से जो टेप मिला है वह शू एक्सपोर्ट यूनिट में प्रयोग में लाया जाता है। क्योंकि इसे पैकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। इससे डिब्बे को सील किया जाता है, जिससे वह आसानी से नहीं खोला जा सके। यह बाजार में भी आसानी से नहीं मिल पाता है।
परिचित की मौजूदगी में होगी पूछताछ
पीड़ित परिवार से किसी परिचित की मौजूदगी में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पुलिस भी तैनाती की जाएगी, जिससे घर के आसपास आने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी की जा सके।
शराब का ठेका बंद कराने की मांग
पदाधिकारियों ने कालोनी के आसपास शराब के ठेके और पान की दुकान बंद कराने की मांग की। उनका कहना था कि यहां असमाजिक तत्व आते हैं। इस पर एसएसपी ने कहा कि वह हॉस्पिटल के पास की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों को देर रात तक नहीं खोलने दिया जाएगा। गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

अधिकारियों के आश्वासन पर मान गए कठेरिया
खंदारी डबल मर्डर के जल्द खुलासे की मांग कर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। सोमवार को कठेरिया लेदर कारोबारी अवनीश ग्रोवर के परिजनों से मिले। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। कुछ मोबाइल फोन नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर भाजपा ने 20 नंबर कलेक्ट्रेट पर किए जाने वाला धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। इस दौरान ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष नवीन जैन, जिलाध्यक्ष अशोक राना, अनिल चौधरी, शरद चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed