{"_id":"59a011654f1c1bf1738b4783","slug":"alert-in-agra-after-verdict-on-ram-rahim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम पर फैसलाः आगरा से पंजाब की ओर जाने वाली सभी ट्रेन कैंसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम रहीम पर फैसलाः आगरा से पंजाब की ओर जाने वाली सभी ट्रेन कैंसल
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी से यौन शोषण का दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हिंसा भड़क गई है। दिल्ली में भी डेरा समर्थकों के प्रदर्शन की खबर से पुलिस अलर्ट पर है। वहीं आगरा में भी अलर्ट जारी किया गया है।
एलआईयू की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में डेरा सच्चा सौदा से संबंधित कोई डेरा तो नहीं है लेकिन यहां भी राम रहीम के अनुयायी हैं। ऐसे में पंजाब में बवाल शुरू होते ही आगरा में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। वहीं हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों ने अपनी ट्रिप कैंसल कर दी है।
मैनपुरी के बिछवां स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम पर फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया गया है कि यहां से सभी समर्थक हरियाणा गए हैं। इधर मथुरा, फिरोजाबाद और एटा में भी पुलिस अलर्ट पर है।

ये है पूरा मामला
राम रहीम
- फोटो : self
गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा के पंचकूला की सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया गया। सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाया जाएगा। जानकारों की मानें तो राम रहीम को मामले में सात साल तक की कैद हो सकती है। हालांकि अभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का विकल्प मौजूद है। लेकिन फिलहाल राम रहीम को दोषी करार दिया गया है।
फैसले के तुरंत बाद डेरा प्रमुख को हिरासत में ले लिया गया है। बवाल को देखते हुए राम रहीम को हेलीकॉप्टर से जेल ले जाया गया। इससे पहले राम रहीम को सेना और हरियाणा पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया और उन्हें पश्चिमी कमांड ले जाया गया। जहां मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंच गई थी। अब 28 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई जा सकती है।

ये ट्रेन हुईं कैंसल
आगरा से जाने वाली ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन की ऊंचाहार एक्सप्रेस, कालकामेल, मुरी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस को रास्ते में ही कैंसल कर दिया गया है।