फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra woman is sexually abused by varanasi man

मैट्रिमोनिअल साइट पर मिले, फिर शादी के नाम पर महिला के साथ करता रहा ये काम

Sat, 16 Sep 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
agra woman is sexually abused by varanasi man
rape
वाराणसी के एक युवक ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फेक प्रोफाइल बनाकर आगरा की एक महिला को अपने झांसे में ले लिया। उससे शादी का वादा करता रहा। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि युवक ने अप्राकृतिक कृत्य भी किया। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि इसके बाद शादी के लिए युवक ने दहेज में 50 लाख रुपये मांगे। इनकार करने पर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।

महिला न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस से की शिकायत में उसने बताया कि उसका पति से कई साल पहले तलाक हो गया था। दूसरी शादी के लिए उसने एक शादी कराने वाली वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। वेबसाइट के माध्यम से उसकी बातचीत वाराणसी के चितरईपुर स्थित इंद्रा नगर निवासी चंचल रस्तोगी से हुई थी।
विज्ञापन


दोनों ने एक दूसरे की प्रोफाइल चेक की। चंचल ने खुद को एक कंपनी में डायमंड के पद पर कार्यरत बताया। सैलरी एक लाख रुपये महीना कहा। 12 जून को वह आगरा आया और फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टियार्ड मै‌रियट में रुका। यहां महिला के परिवारीजनों से मुलाकात की। महिला के परिवारीजनों को चंचल पंसद आ गया। चंचल भी महिला से शादी के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन बुलाया होटल में

महिला का आरोप है कि चंचल ने 13 जून को उसे होटल में बुलाया। उससे शादी का झांसा देकर तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद 27 जून को फोन करके उसे वाराणसी बुला लिया। अपने घरवालों से मिलवाने के बाद एक होटल में उसे रोका। 

यहां उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। इस दौरान मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिए। होटल में तीन दिन तक उसे रोके रखा। 30 जून को वह आगरा आ गई। एक दिन फोन करके चंचल रस्तोगी ने 50 लाख रुपये दहेज की मांग की। महिला ने मना किया तो शादी करने से इनकार किया।

वेबसाइट पर फेक प्रोफाइल

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना ताजगंज पुलिस का कहना है कि एक टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी भेजी जाएगी। 

महिला का आरोप है कि वेबसाइट पर बनी चंचल रस्तोगी प्रोफाइल फेक है, जिससे वह कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। उसकी दो पत्नी पहले से हैं। एक पत्नी ने मुंबई में केस भी दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed