{"_id":"593eba121126f49c418b483c","slug":"agra-railway-police-arrested-man-with-engine-of-shatabdi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरी पकड़ने के काम आया शताब्दी का इंजन, जीआरपी ने यूं बिछाया जाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआरी पकड़ने के काम आया शताब्दी का इंजन, जीआरपी ने यूं बिछाया जाल
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
15 जुआरियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ईदगाह रेलवे पुल के नीचे जुआरियों को पकड़ने के लिए जीआरपी शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 हजार रुपये, 14 मोबाइल, सोने की अंगूठी बरामद की गई है।
ईदगाह से रावली पुल तक रेल ट्रैक के किनारे जुआरियों की महफिल सजती थी। जीआरपी फोर्ट प्रभारी ललित त्यागी ने बताया कि ये लोग ट्रेनों की खिड़कियों के नजदीक बैठने वाले यात्रियों के मोबाइल छीनने का काम करते हैं। कई दफा दबिश दी, मगर हाथ नहीं आए। दो लोग निगरानी करते थे।
सोमवार को जुआरियों को पकड़ने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन का सहारा लिया गया। इंजन में बैठकर पुलिस टीम ने ट्रैक के किनारे जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इनमें मंटोला का सलीम, टीला नंदराम का उत्तम, छीपीटोला का नवीन, विशाल, क्रांति, अफजाल, आकाश, सुंदर, गुड्डू, शेखर, रॉबी, सनी काले, सनी कुमार व दो अन्य हैं।