फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Lodge Case In Blast In Firecrackers Factory

पटाखा गोदाम में विस्फोट: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आतिशबाज को बनाया चार मौतों का जिम्मेदार

Mon, 19 Oct 2020 12:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 19 Oct 2020 12:25 PM IST
सार

न्यू आजमपाड़ा की चार फुट चौड़ी गली में स्थित घर के भूतल पर आतिशबाज चमन मंसूरी और पहली मंजिल पर उसके भाई शेरू मंसूरी का परिवार रहता है। शेरू के कमरे की छत पर टिनशेड में पटाखा गोदाम बना रखा था। पड़ोसियों ने बताया कि सिलिंडर में आग लग जाने पर उसे छत पर ले जाया जा रहा था, तभी वह फट गया। इसके बाद पटाखों में आग गई और कई धमाके हुए।

विज्ञापन
Agra Police Lodge Case In Blast In Firecrackers Factory
विस्फोट के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की घनी आबादी वाली बस्ती में रविवार दोपहर 12:40 बजे आतिशबाज के घर में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले लीकेज के कारण रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ, फिर पटाखे फटे। इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, चमन उस्मानी को चार मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। 
विज्ञापन


न्यू आजमपाड़ा की चार फुट चौड़ी गली में स्थित घर के भूतल पर आतिशबाज चमन मंसूरी और पहली मंजिल पर उसके भाई शेरू मंसूरी का परिवार रहता है। शेरू के कमरे की छत पर टिनशेड में पटाखा गोदाम बना रखा था। पड़ोसियों ने बताया कि सिलिंडर में आग लग जाने पर उसे छत पर ले जाया जा रहा था, तभी वह फट गया। इसके बाद पटाखों में आग गई और कई धमाके हुए।
विज्ञापन


विस्फोट से छत ढह गई, टिन शेड उड़ गया, तीन लोगों के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतनी तेज था कि एक किमी दूर तक आवाज सुनी गई। धमाके से पड़ोसियों के मकानों में दरारें आ गईं, 15 मिनट तक आसमान से चिंगारियां गिरती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक
1. शेरू मंसूरी (33) (चमन का भाई)
2. सलाउद्दीन (50) (चाचा)
3. आबिद (14)  (बेटा)
4. फरमान (22 )  (कर्मचारी)

घायल
1. आसमां (12) (बेटी)
2. अरशद (4) (भतीजा)
3.  पंचा (45) (चाचा)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed