{"_id":"59bbb0d34f1c1b25688b4b76","slug":"agra-police-has-opened-the-loot-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह लाख की लूट का खुलासा, नकली हाथ लगाकर वारदात करता था सरगना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े छह लाख की लूट का खुलासा, नकली हाथ लगाकर वारदात करता था सरगना
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 15 Sep 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सैंया के तेहरा में बीती 11 सितंबर को पेट्रोल पंप व्यवसायी के मुनीम से हुई साढ़े छह लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के चौथे दिन ही पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया। इनमें गैंग का सरगना भी शामिल है।
बता दें कि आगरा के सैंया में गांव बरई स्थित पेट्रोल पंप के मालिक किशोर कुमार गुप्ता 11 सितंबर को अपने मुनीम के साथ तेहरा के समीप एसबीआई में कैश जमा करने जा रहे थे। वे कैश लेकर बैंक के बाहर पहुंचे। तभी वारदात हो गई।
किशोर कुमार अपनी अर्टिगा कार से दो थैलों में साढ़े 12 लाख रुपये लेकर गए थे। बैंक के बाहर पहुंचते ही उनका मुनीम नूर मोहम्मद जैसे ही छह लाख रुपये से भरा एक बैग लेकर गाड़ी से उतरा, तभी तीन बाइक पर पांच बदमाश कैश से भरा थैला छीनकर ले गए। दूसरा बैग गाड़ी में रखा था इसलिए वह बच गया।
विज्ञापन
लूट की यह वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें गैंग का सरगना रोहताश उर्फ देवेंद्र उर्फ तोता जाट निवासी मुबारकपुर, इरादतनगर आगरा भी शामिल है।

नकली हाथ लगाकर करता था लूट
खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि सरगना देवेंद्र का एक हाथ कटा हुआ है। लूट के समय वह नकली हाथ लगाकर वारदात करता था। पुलिस की पूछताछ बदमाशों ने बिचपुरी डाकघर में हुई लूट और आगरा के लोहामंडी चेन लूट की वारदातों को भी कबूल किया है। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार है।