फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police can not arrest robbers

डकैतों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, ग्रामीण बोले, फसल देखें या पहरेदारी करें

Fri, 05 Jan 2018 09:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Fri, 05 Jan 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
agra police can not arrest robbers
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
खेड़ा राठौर के सामरेमऊ गांव में किसान श्याम बिहारी के घर पर डकैती की दुस्साहसिक वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना से गांव के लोग दहशतजदा हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित के घर हुई पंचायत में ग्रामीणों ने कहा है कि घर पर पहरा दें या खेतों की फसल की रखवाली करें। बुधवार की रात सामरेमऊ गांव में हथियार बंद 10 बदमाशों ने श्याम बिहारी के घर में डकैती डाली थी। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को सुराग पुलिस शुक्रवार की शाम तक नहीं लगा सकी थी। 
विज्ञापन


श्याम बिहारी और उनके परिवार का कहना है कि बदमाशों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। घटना से गांव दहशत में है। लोगों ने कहा कि रात में घर पर पहरेदारी करें या फिर खेतों की रखवाली। लोग गांव में पुलिस गश्त की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने  पर वे धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चुकाएंगे कर्ज

घर में डकैती में नकदी, गहना आदि गंवाने वाले किसान परिवार को चिंता है कि अब वे कर्ज कैसे चुकाएंगे। कर्ज चुकाने के लिए ही उन्होंने अपना खेत बेचा था। फसल में नुकसान के चलते कर्ज में डूबा यह परिवार अब डकैती की वारदात से एकदम टूट गया है। घर पर आने वालों को श्याम बिहारी, उनकी पत्नी शांति देवी, बहू अंकिता डकैती की वारदात को बताते हुए बिलख पड़ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed