फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police ban online quiz game

ऑनलाइन क्विज के नाम पर चल रहा था ये गेम, मास्टरमाइंड को खोज रही पुलिस

Thu, 18 Jan 2018 12:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 18 Jan 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Agra police ban online quiz game
सट्टा बाजार
आगरा में ऑनलाइन क्विज गेम के नाम पर चल रहे सट्टे का गोरखधंधा बंद करा दिया गया है। पुलिस की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई मनोरंजन कर विभाग ने की है। शहर में सात लाइसेंस जारी किए गए थे। सभी लाइसेंस इलाहाबाद के संजय जायसवाल ने लिए थे, उस पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


हरीपर्वत में ऑनलाइन सट्टा पकड़ा गया था, इसमें 19 लोग गिरफ्तार किए गए थे। यह सभी ऑनलाइन क्विज गेम के नाम पर सट्टा लगा रहे थे। इससे पहले न्यू आगरा और एत्माद्दौला में भी इसी तरह के सट्टे का खेल पकड़ा गया था।
विज्ञापन


इस बार एसएसपी अमित पाठक ने इसे गंभीरता से लिया, उनके निर्देश पर हरीपर्वत थाना पुलिस ने जिला मनोरंजन कर विभाग को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि गेम के नाम पर सट्टा चल रहा है। जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट मिलने पर सभी लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गोरखधंधे का मास्टर माइंड इलाहाबाद का संजय जायसवाल है। पिछले दिनों एक भाजपा नेता के साथ उसकी बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था। 

पुलिस अब यह मालूम कर रही है कि उसका काम आगरा में कौन संभाल रहा था। यह भी दिखवाया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ कहीं केस तो दर्ज नहीं है।

एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अगर कहीं से भी इस तरह ऑनलाइन सट्टे की जानकारी मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी दिखवाया जाएगा कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद कोई सेंटर चल तो नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed