{"_id":"600af559b36998011d55db99","slug":"agra-police-arrested-four-thiefs-of-bike-stolen-gang-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गैंग, महंगे कपड़े और जूतों का शौक पूरा करने को चुराते थे गाड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गैंग, महंगे कपड़े और जूतों का शौक पूरा करने को चुराते थे गाड़ियां
Fri, 22 Jan 2021 09:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कमला नगर पुलिस ने पकड़े वाहन चोर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना कमला नगर पुलिस ने वाहन चोर गैंग के सरगना सहित चार को गिरफ्तार किया है। उनसे चार बाइक और दो एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोलता था। चोरी करने के बाद बाइक का चेसिस नंबर घिसकर मिटा देते थे। रजिस्ट्रेशन नंबर दूसरा डालकर चलाते थे। इन्हें दस से 15 हजार में बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक, गुरुवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि शक्ति मार्केट में दो बाइक पर सवार चार चोर वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें सतेंद्र निषाद निवासी मेनका पैलेस (बल्केश्वर), अमित निषाद निवासी मनोहरपुर, पवन उर्फ भोला और मोनू यादव निवासीगण न्यू आदर्श नगर हैं। आरोपियों के पास से चार बाइक और दो एक्टिवा बरामद हुई हैं।
आगरा: घर में बकरी घुसने पर विवाद, गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या, सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव
विज्ञापन
15 हजार में बेचते हैं चोरी की बाइक
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी सतेंद्र मास्टर माइंड है। वह मास्टर चाबी से बाइक का ताला खोल लेता है। इसके बाद चेसिस नंबर को घिस देते हैं, जिससे पकड़े जाने पर मालिक का पता नहीं चलता है। उस पर किसी अन्य बाइक का नंबर डालकर चलाते हैं। चोरी की बाइक को दस से 15 हजार रुपये में बेचते हैं। गैंग ने एक महीने पहले संजय प्लेस से यामाहा बाइक चोरी की थी। यह पुलिस ने बरामद कर ली। सत्येंद्र ने आर-15 बाइक का चेसिस नंबर बदल दिया था। इस पर पुरानी बाइक का नंबर लिखकर चला रहा था। सतेंद्र पर लूट, गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल है। वह चोरी की बाइक को बेचकर अपने शौक पूरे करते हैं। ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनते हैं।