फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Minor Girl Murder Case Police Solved Gang Misdeed With 14 Year Girl

आगरा किशोरी हत्याकांड: सामने आया सनसनीखेज सच, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार

Mon, 22 Mar 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Mar 2021 12:11 AM IST
सार

  • पुलिस ने गांव के ही एक युवक और नाबालिग को गिरफ्तार किया
  • हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, दोनों आरोपियों ने घटना कबूल की

विज्ञापन
Agra Minor Girl Murder Case Police Solved Gang Misdeed With 14 Year Girl
किशोरी हत्याकांड: गांव गैलानी में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी। पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गांव के ही एक युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसका नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। युवक एक साल पहले किशोरी के पिता की सब्जी की ठेल पर काम करता था। लॉकडाउन से पहले काम छोड़कर चला गया था। दोनों ने किशोरी को पकड़ने के बाद दुष्कर्म किया। हत्या करके फरार हो गए। 
विज्ञापन


आगरा में बिटिया की हत्या: हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, गांव बना छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी शुक्रवार दोपहर को दो बजे शौच के लिए गई थी। शाम चार बजे किशोरी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में तालाब में पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के पांच निशान थे। 

रविवार को किया हत्याकांड का खुलासा
ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की थी। मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कराई गई थी। पुलिस को पहला शक गांव के नशेबाज युवकों पर ही था। इस पर 40 से ज्यादा लोगों को चिह्नित करके पड़ताल की जा रही थी। रविवार को पुलिस को सफलता मिल गई। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में चार टीम का गठन किया गया था। पुलिस की पूछताछ में गांव के राहुल और उसके नाबालिग साथी के बारे में पता चला था। दोनों की तलाश की जा रही थी। वह फरार हो गए थे। 

रविवार दोपहर में दोनों कैलाश मंदिर के पास बल्देव मार्ग पर पकड़ लिए गए। उन्होंने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया। दोनों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को पता था कि अगर, वह बच गई तो दोनों के बारे में घरवालों को बता देगी। आरोपी राहुल का घर किशोरी के घर से 200 मीटर की दूरी पर दूसरी गली में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed