{"_id":"57c4904e4f1c1b0d582cb5a1","slug":"agra-me-marpeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आगे सिगरेट पीने पर भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के आगे सिगरेट पीने पर भिड़े दो पक्ष
घर के आगे सिगरेट पीने पर भिड़े दो पक्ष
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
घर के आगे सिगरेट पीने पर भिड़े दो पक्ष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज की असद गली में सोमवार सुबह घर के आगे खड़े होकर सिगरेट पीने पर विवाद हो गया। मकान स्वामी के विरोध करने पर युवकों ने गालीगलौज कर दी। बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए। सिर में ईंट लगने से एक किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
असद गली निवासी इमरान के घर के पास परचून की दुकान है। वहां पर संजय कालोनी के कई युवक सामान खरीदने आते हैं। इमरान पक्ष का कहना है कि सोमवार सुबह भूरा, गोपाल और एक अन्य ने दुकान से सिगरेट खरीदी और उसके घर के आगे खड़े होकर पीने लगा। इमरान के मना करने पर युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों ने मार्चो संभाल लिया। उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर फोर्स दौड़ पड़ी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल महजबी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर में पत्थर लगा है। पुलिस ने मौके से कई लोग हिरासत में ले लिए। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि पुलिस की ओर से चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इमरान और भगवान दास उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है।