फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra lady tutor named in charge sheet by police

फंस गई नाबालिग छात्र को पोर्न दिखाकर लूटने वाली ट्यूटर, चार्जशीट दाखिल

Wed, 25 Oct 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 25 Oct 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
agra lady tutor named in charge sheet by police
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
आगरा में हरीपर्वत थाना क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में 15 वर्षीय छात्र के यौन शोषण के मामले में ट्यूटर और उसकी बड़ी बहन के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। 
विज्ञापन


एफआईआर दो बहनों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने छोटी बहन को क्लीन चिट दे दी है। ट्यूटर युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसकी बहन को पुलिस नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन


यह मामला जुलाई में सामने आया था। पीड़ित छात्र बड़े सराफ का बेटा है। उसे पोर्न फिल्म के जाल में फंसाकर लाखों रुपये ठगे गए थे। फिर उसे ब्लैकमेल किया गया। उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए गए थे। ट्यूटर की बहनों के उसके साथ फोटो सामने भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्यूटर की गिरफ्तारी कर उससे कार, फ्रिज और कई कीमती सामान बरामद किए थे। आरोप था कि यह सामान छात्र से ठगी गई रकम से खरीदा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।

पीड़ित छात्र ने मजिस्ट्रेटी बयान में ट्यूटर की छोटी बहन का नाम नहीं लिया था। उधर, इस मामले में कुछ दिन पहले समझौता हो जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन अब चार्जशीट से साफ हो गया है कि वे सिर्फ बातें ही थी। पीड़ित पक्ष आरोपियों पर कार्रवाई चाहता है। पुलिस ने इस मामले में कई साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed