{"_id":"5a0ec3a24f1c1b86698bc27b","slug":"agra-girl-sold-in-panipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने कर दिया किशोरी का 10 हजार में सौदा, खरीदने वाला बोला ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने कर दिया किशोरी का 10 हजार में सौदा, खरीदने वाला बोला ये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 17 Nov 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
human trafficking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र से मार्च में लापता हुई किशोरी मानव तस्करी गिरोह के चंगुल में फंस गई। किशोरी को पानीपत में बेचा गया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। उसने किशोरी को एक महिला से खरीदा था।
आगरा में जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी मार्च में घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। परिवारीजनों ने एक महिला पर उसे अगवा कर ले जाने का शक जताया। मई में किशोरी ने अपने घर फोन किया।
उसने कहा कि उसे महिला ने दस हजार रुपये में पानीपत में बेच दिया है। एक व्यापारी ने उसे खरीदा है। उसे घर में बंधक बनाकर रखा जाता है। परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस की मदद से व्यापारी का पता खोज लिया गया।

जगदीशपुरा पुलिस गुरुवार को व्यापारी को पकड़कर आगरा ले आई। हालांकि उसके पास किशोरी नहीं मिली। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी कृष्णा है। उसने किशोरी को खरीदा था।
हालांकि पूछताछ में वह बता रहा है कि एक महिला किशोरी को छोड़ गई थी। उसने किशोरी को आगरा की बस में बैठा दिया था। इसके बाद वह कहां गई? इसके बारे में उसे नहीं पता। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।