फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra girl sold in panipat

महिला ने कर दिया किशोरी का 10 हजार में सौदा, खरीदने वाला बोला ये

Fri, 17 Nov 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Nov 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
agra girl sold in panipat
human trafficking
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र से मार्च में लापता हुई किशोरी मानव तस्करी गिरोह के चंगुल में फंस गई। किशोरी को पानीपत में बेचा गया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। उसने किशोरी को एक महिला से खरीदा था।
विज्ञापन


आगरा में जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी मार्च में घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। परिवारीजनों ने एक महिला पर उसे अगवा कर ले जाने का शक जताया। मई में किशोरी ने अपने घर फोन किया। 
विज्ञापन


उसने कहा कि उसे महिला ने दस हजार रुपये में पानीपत में बेच दिया है। एक व्यापारी ने उसे खरीदा है। उसे घर में बंधक बनाकर रखा जाता है। परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस की मदद से व्यापारी का पता खोज लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुरा पुलिस गुरुवार को व्यापारी को पकड़कर आगरा ले आई। हालांकि उसके पास किशोरी नहीं मिली। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी कृष्णा है। उसने किशोरी को खरीदा था। 

हालांकि पूछताछ में वह बता रहा है कि एक महिला किशोरी को छोड़ गई थी। उसने किशोरी को आगरा की बस में बैठा दिया था। इसके बाद वह कहां गई? इसके बारे में उसे नहीं पता। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed