फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra girl conspiracy against her friend

भाई की नौकरी न लगवाई तो सहेली की जिंदगी से खेल गई युवती, दोस्त की मदद से किया ये

Thu, 02 Nov 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
agra girl conspiracy against her friend
Facebook
आगरा में छत्ता क्षेत्र की युवती का रिश्ता उसकी सहेली ने अपने दोस्त की मदद से तुड़वा दिया। सहेली ने पहले फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई, बाद में उसे बदनाम कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल की मदद से सहेली के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया। सहेली की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि युवती और उसकी सहेली दो साल पहले एक ही कालेज से बीबीए करते थे। युवती का भाई एक निजी कंपनी में अधिकारी है। युवती से सहेली ने कहा कि वह उसके भाई की नौकरी लगवा दे, लेकिन उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किया ये

इससे सहेली मन ही मन खुन्नस मानने लगी। एक साल पहले युवती का रिश्ता पंजाब के युवक से तय हो गया। युवती ने इस बारे में सहेली को भी बताया। मंगेतर की फोटो और मोबाइल नंबर भी दे दिया। इसकी जानकारी पर सहेली ने अपने दोस्त की मदद से उसका रिश्ता तुड़वाने की साजिश रची।

उसके दोस्त ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद युवती के मंगेतर को फेसबुक पर मैसेज करने लगा। युवती को बदनाम कर दिया। उसके कई और युवकों से संबंध होने के बारे में लिख दिया। कुछ फोटो भी डाल दिए। 

पकड़े जाते ही कबूल गया दोस्त

मंगेतर ने युवती को बताया। इसके बाद उससे रिश्ता तोड़ दिया। युवती अपना रिश्ता टूटने से तनाव में आ गई। तीन महीने पहले परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी गई। इसमें सामने आया कि सिटी स्टेशन रोड निवासी सुमित राठौर ने यह सब किया था। 

एक सप्ताह पहले पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने सहेली के कहने पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने का खुलासा किया। 

छत्ता थाना के इंस्पेक्टर का कहना है कि सहेली युवती को भी आरोपी बनाया जाएगा। वह आरोपी युवक के साथ एक ही कालेज से बीएड कर रही है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed