{"_id":"5f5a5a5e2b63c6670b728076","slug":"agra-crime-news-miscreants-looted-car-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर से किराये पर लाए कार, आगरा में लूटकर फरार, चालक को हाथ-पैर बांधकर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुलंदशहर से किराये पर लाए कार, आगरा में लूटकर फरार, चालक को हाथ-पैर बांधकर फेंका
Fri, 11 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बदमाशों ने पहले बुलंदशहर से किराये पर कार बुक करवाई। इसके बाद चालक को साथ लेकर आगरा के लिए निकल पड़े। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में आते ही बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर कार लूट ली। गुरुवार को पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर निवासी शाहरुख पुत्र असगर ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि बुधवार दोपहर बुलंदशहर टैक्सी स्टैंड पर दो लोगों ने आगरा जाने को चार हजार में कार (यूपी 13 बीएल 4190) बुक करवाई। दोपहर बार तीन बजे बुलंदशहर स्टेशन के पास की कॉलोनी से सवारी लेकर चलने को फोन किया।
विज्ञापन
गांव सिकतरा के नजदीक हुई वारदात
इस पर शाहरुख तीनों को लेकर आगरा चल दिया। अलीगढ़ में कलावती मैरिज होम के पास रुके। दो घंटे बाद वहां से निकले। जिसके बाद खंदौली में होटल से खाने का सामान लिया। उसके बाद आगरा के देहात क्षेत्र में छोड़ने को कहा। रात नौ बजे एत्मादपुर क्षेत्र के गांव सिकतरा पहुंचने पर बदमाशों ने पेशाब करने का बहाना कर कार रुकवाई।
विज्ञापन
यहां तीनों ने उसके हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। कार और उसका मोबाइल लूटकर तीनों बदमाश भाग निकले। किसी तरह शाहरुख हाथ पैर खोलकर पास के गांव में पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।