{"_id":"5a5766b44f1c1b2a198b45de","slug":"agra-bjp-leader-accused-of-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर BJP नेता ने हड़पे 1.5 करोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर BJP नेता ने हड़पे 1.5 करोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शास्त्रीपुरम के एमआईजी बी ब्लॉक निवासी भाजपा नेता तेजेंद्र पाल सिंह के खिलाफ सिकंदरा में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इसे कोर्ट के आदेश पर लिखा है।
उसके खिलाफ तहरीर उसके परिचित शास्त्रीपुरम में ही रहने वाले राम अवतार ने दी थी। आरोप है कि तेजेंद्र ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी दिए जाने के नाम पर उससे 1.5 करोड़ रुपये ले लिए। बाद में देने से साफ इंकार कर दिया ।
दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। मामला 2011 का है। अवतार सिंह का कहना है कि तेजेंद्र ने उसे पेट्रोल पंप में साझीदार बनाने का झांसा दिया था। उसने कहा था कि उसका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
उसके पास जमीन भी है । केवल पैसे की जरूरत है, जिससे पंप खड़ा हो जाए। इस पर अवतार ने कहा था कि पैसे का इंतजाम वह कर देगा। उसने उसे अलग अलग तारीखों में 1.5 करोड़ रुपया दे दिया। इसके बाद पेट्रोल पंप लग गया।

इस पर काम होने लगा। राम अवतार ने कहा कि उसका हिस्सा कहां है तो तेजेंद्र ने कह दिया कि बाद में आना। इसके बाद भी उसने पैसा नहीं दिया। उसके लोग पहुंचे तो उन्हें पीटा गया। यह भी धमकी दी कि अगर फिर से पैसा मांगने आए तो जान से मरवा दिया जाएगा ।
राम अवतार ने इसका प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। एसीजेएम अरविंद विकास ने तमाम तथ्यों के आधार पर तेजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। सिकंदरा पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट लिख ली गई है।
राम अवतार ने इसका प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। एसीजेएम अरविंद विकास ने तमाम तथ्यों के आधार पर तेजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। सिकंदरा पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट लिख ली गई है।