{"_id":"5fed4ac78ebc3e3d9221a347","slug":"agra-bank-robbery-case-wanted-criminal-arrested-in-police-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आगरा बैंक डकैती कांड: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: आगरा बैंक डकैती कांड: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
Fri, 01 Jan 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
इंडियन ओवरसीज बैंक लूट: सड़क पर पड़ी बदमाश की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेंद्र को गुरुवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इससे पूर्व सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बैंक डकैती कांड का एक आरोपी बंटी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी नरेंद्र पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था। यह बैंक डकैती के बाद से फरार चल रहा था। रोहता नहर के पास दो लोगों को रोकने का प्रयास किया। इनमें से एक को पकड़ लिया। दूसरा फरार हो गया। फरार आरोपी बंटी है। आरोपी नरेंद्र से सात लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
संबंंधित खबर- बैंक डकैती: 'ऑल ओके' कोड वर्ड मिलते ही लुटेरों ने डाला था 57 लाख का डाका, जानें किसने रची साजिश
विज्ञापन
बता दें कि थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 15 दिसंबर को 56.94 लाख रुपये की डकैती डाली गई थी। वारदात के बाद बदमाश रोहता गांव होते हुए भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो इसमें बदमाश नजर आ गए थे। इसी सुराग से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Trending Videos
बैंक के अस्थायी कर्मचारी ने डलवाई थी डकैती
पुलिस टीम के साथ एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 22 दिसंबर को पुनीत कुमार उर्फ पीके, रंजीत पुत्र हजारीलाल, ठाकुरदास पुत्र बनवारी लाल, नीरज पत्नी मनोहर, रंजनी पत्नी ठाकुरदास निवासी खंदारी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तेज सिंह निवासी ग्राम नगला प्रताप और सनी उर्फ सिद्धार्थ पुत्र ठाकुर सिंह निवासी नरीपुरा थाना शाहगंज भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बंटी जाटव पुत्र महेश निवासी खंदारी और नरेंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी खंदारी फरार थे। इनमें नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबर- आगरा बैंक डकैती का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, पांच गिरफ्तार, 32 लाख रुपये बरामद
संबंधित खबर- आगरा बैंक डकैती का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, पांच गिरफ्तार, 32 लाख रुपये बरामद