फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   advocate of noida died in agra

ग्रेटर नोएडा के अधिवक्ता की आगरा में मौत, महिला के बुलाने पर थे आए

Thu, 03 Aug 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 03 Aug 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
advocate of noida died in agra
प‌‌रिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया में बुधवार रात ग्रेटर नोएडा के अधिवक्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने एक महिला और उसके घरवालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खैरपुर गूजर, थाना ईकोटेक -3, ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीन कुमार खारी (38) पुत्र दिवंगत संजीव कुमार सूरजपुर स्थित कोर्ट में अधिवक्ता थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे घर से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। रात तकरीबन आठ बजे तक घर नहीं आने पर उन्हें फोन किया। मगर, फोन लगा नहीं। 
विज्ञापन


रात में करीब 8:30 बजे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि प्रवीन कुमार की मौत हो गई है। इस पर परिवारीजन आगरा आ गए। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने परिवारीजनों को बताया कि गढ़ी भदौरिया निवासी एक महिला का पति से विवाद का केस नोएडा में कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ग्रेटर नोएडा में ही काम करता है। प्रवीन महिला के पति की ओर से पैरवी कर रहे थे। इस कारण महिला से उनकी जान-पहचान थी। बुधवार को उसके घर आए थे। रात आठ बजे उनकी हालत बिगड़ गई। 

महिला के भाई विमल कुमार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रवीन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रवीन की पत्नी मैमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बच्चे नौ साल का बेटा लव और सात साल की बेटी विधि है। एक छोटा भाई नवीन है।

प्रवीन मेरी बहन से मिलना चाहते थे

इमरजेंसी में पुलिस ने विमल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विमल ने बताया कि प्रवीन उसकी बहन से मिलना चाहता था। उससे मना कर दिया था। इस पर उसने कुछ खा लिया और उल्टी होने लगी। इस पर इमरजेंसी में भर्ती कराया था। उधर, घरवालों का कहना है कि प्रवीन अगर, खुद आते तो अपनी कार से आते। 

उनकी कार कोर्ट परिसर में उनके कार्यालय के बाहर खड़ी है। वह पैरवी नहीं कर सकें इसलिए उनकी जहर खिलाकर हत्या की गई है। उन्होंने हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने विमल सहित तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed