फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused money lenders location found in Rajasthan and Uttarakhand

राजस्थान और उत्तराखंड में मिली सूदखोरी के आरोपियों की लोकेशन, दोनों जगह भेजी गईं पुलिस टीमें

Sat, 10 Oct 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
accused money lenders location found in Rajasthan and Uttarakhand
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सूदखोरी के आरोपी मुकेश सागर और उसके दो भाई राजस्थान और उत्तराखंड में घूम रहे हैं। इनकी लोकेशन बदल रही है। पुलिस ने सर्विलांस से इसका पता लगाया है। इसके बाद इनकी तलाश में टीमें रवाना की गई हैं। इनके खिलाफ दो और शिकायतें आई हैं।

विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र के ग्यासपुरा में 27 सितंबर को जूता कारीगर दीपक कुमार ने पत्नी अनुराधा और दो बेटियों के साथ खुदकुशी का प्रयास किया था। चारों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। दीपक की सास बेबी ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन



आरोप था कि दीपक ने ग्यासपुरा के सूदखोर मुकेश सागर से 1.15 लाख रुपये उधार लिए थे। वह ब्याज लगाने के बाद तीन लाख रुपये मांग रहा था। इसके लिए घर बुलाकर बंधक बना लिया। दीपक और अनुराधा के साथ मारपीट की थी। कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इस कारण ही परिवार ने खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे में मुकेश सागर, उसके भाई सुनील सागर और बबलू सागर को नामजद किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से मुकेश और उसके भाई घरों से फरार हो गए। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हैं। यूपी के अलावा दो और राज्यों में तलाश की जा रही है।

सूदखोर ने व्यापारी को बंधक बनाकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए

सिकंदरा क्षेत्र में दो व्यापारियों के विवाद को सुलझाने के नाम पर सूदखोर ने एक को बंधक बनाकर कोरे स्टांप पेपर हस्ताक्षर करा लिए। इसकी शिकायत एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद से की गई। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। 

पीड़ित व्यापारी शैलेंद्र ने बताया कि उनका एक व्यापारी से तीन अक्तूबर को झगड़ा हुआ। उन्होंने 112 पर कॉल किया। पुलिस उन्हें ही थाने ले गई। इसके बाद सूदखोर ने फोन कर पुलिस से कहा कि वह मध्यस्थता कर मामला निपटा देगा। 

शैलेंद्र ने बताया कि उसने उन्हें घर बुलाया और वहां बंधक बना लिया। इसके बाद हस्ताक्षर करा लिए। वह नामनेर बाजार कमेटी के अध्यक्ष बृजेश पंडित के पास गए। उनके साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां एसपी सिटी से शिकायत की। उन्होंने सिकंदरा पुलिस को जांच सौंपी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed