फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused defaming the sexual harassment victim on social media in agra

सोशल मीडिया पर दुष्कर्म पीड़िता को किया बदनाम, 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दू्र

Sat, 14 Sep 2019 02:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
accused defaming the sexual harassment victim on social media in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
वाराणसी की युवती से दुष्कर्म के मामले में 10 दिन बाद भी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि पीड़िता को सोशल मीडिया पर भी बदनाम कर दिया है। अनजान लोगों के फोन आने पर युवती को जानकारी हुई। शुक्रवार को महिला शांति सेना की पदाधिकारियों ने आईजी से इस संबंध में मुलाकात की। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


वाराणसी की युवती की दोस्ती डेढ़ साल पहले एक एप के माध्यम से आगरा के नालंदा टाउन निवासी करन खुराना से हुई थी। आरोप है कि करन ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। मामले में युवती ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि करन की बहनों ने उसकी फोटो, वीडियो, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। उसके बारे में गलत लिख दिया, जिससे उसे लोग फोन करके परेशान कर रहे हैं। फेसबुक मैसेंजर पर भी अनजान लोगों के मैसेज आ रहे हैं। इससे पीड़िता दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर, शीला बहल और चंद्रा मेहरोत्रा, गौरव गुप्ता, अपूर्व, शुभम सोनी आईजी से मिलने गए। आईजी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी और उसकी बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। 

अनाथालय में रहती थी 

युवती ने बताया कि उसके मां-बाप नहीं है। वो अनाथालय में रह रही थी। तभी युवक से मुलाकात हो गई। अनाथालय प्रशासन उसकी शादी करा रहा था। मगर, युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर वो उसके पास आ गई। मगर, युवक ने धोखा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed