फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for killing the security guard of transformer factory in agra

आगरा: ट्रांसफार्मर फैक्टरी के चौकीदार की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, एक कुंतल तांबे का तार बरामद

Sat, 16 Jan 2021 08:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
accused arrested for killing the security guard of transformer factory in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता में ट्रांसफार्मर फैक्टरी में चौकीदार की हत्या करके तांबे का तार लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया एक क्विंटल तांबे का तार, कार और हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की है। आरोपी ने तीन साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


रुनकता निवासी आकाश सिकरवार की संगम पावर एंड इलेक्ट्रॉनिक के नाम से रुनकता में फ्लाईओवर के पास ट्रांसफार्मर फैक्टरी है। फैक्टरी अप्रैल 2020 से बंद पड़ी थी। आकाश ने फैक्टरी में निजी चौकीदार मंगल सिंह निवासी इलाहाबाद को रखा हुआ था। पांच जनवरी की रात को चौकीदार की हत्या करके चार क्विंटल तांबे का तार लूट लिया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम लगी थीं। 
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को सिकंदरा पुलिस रुनकता में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में प्रयुक्त कार सवार बदमाश आ रहा है। इस पर पुलिस ने खड़वाई चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस के रोकने पर चालक गाड़ी को रोककर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया। उसने अपना नाम रामवीर सिंह निवासी गांव महल, सिकंदरा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी मूलरूप से पनवारी गांव का रहने वाला है। आरोपी रुनकता क्षेत्र की फैक्टरी में काम भी कर चुका है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त ईको कार, 100 किलोग्राम तांबे का तार प्लास्टिक की रिले के साथ और ईंट बरामद की गई। पुलिस टीम में थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, थाना बरहन के प्रभारी कुलदीप दीक्षित, थानाध्यक्ष खंदौली अरविंद निर्वाल, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

रेकी के बाद करता था चोरी 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी रामवीर अकसर ट्रांसफार्मर फैक्टरी के पास आता था। इसलिए उसे पता था कि फैक्टरी बंद पड़ी है। उसने चोरी का प्लान बनाया। अपने साथी श्याम से बात की। श्याम अपने दो साथियों को लेकर आया। रात तकरीबन एक बजे फैक्टरी में घुस गए। इसके बाद सामान समेटने लगे। तभी चौकीदार जाग गया। उसने लूट का विरोध किया। इस पर उसके सिर में ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed