{"_id":"57f2b5a54f1c1b893226fe00","slug":"accident-pinahat-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से भिड़ंत के बाद डंपर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से भिड़ंत के बाद डंपर में लगी आग

Updated Tue, 04 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस से भिड़ंत के बाद डंपर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनौटा में उटंगन नदी पर बने पुल पर सोमवार सुबह रोडवेज बस से जबरदस्त भिड़ंत के बाद डंपर में आग लग गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस चालक की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें पांच की दशा गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है। सवारियों से भरी रोडवेज बस बाह की ओर से आगरा जा रही थी। तभी अरनौटा पुल पर सामने से आ रहे डंपर का टायर अचानक फट गया और डंबर अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर बस को 200 फुट तक घसीटता हुआ पीछे की ओर ले गया। बाद में डंपर में आग लग गई। जबकि बस में सवार चालक विद्यासागर (55) निवासी कन्नौज, लालबहादुर (30), आरके सिंह (80), रविंद्र कुमार (55), रामप्रकाश (50), गौतम (27) निवासी सबोरा बसई अरेला, आरिफ (25) निवासी जुलाहापुरी बाह, सुरेंद्र (27) निवासी पिढ़ौरा, सुरेश (30) निवासी भदरौली, सोबरन सिंह (40) निवासी तरासों बाह, संतोष कुमार (22) निवासी पछाया गांव पिढ़ौरा, दीपचंद (60) निवासी सूखा ताल बसई अरेला घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। सूचना पर थाना बसई अरेला और फतेहाबाद थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती दौर में पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज और सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। इसके साथ ही वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया। आगरा में उपचार के दौरान बस चालक विद्यासागर की मौत हो गई।
--------
वन-वे है अरनौटा पुल
पिनाहट। आगरा से बाह के लिए बना हाईवे पर उटंगन नदी पर वन-वे है। पुल का निर्माण कुछ साल पहले ही हुआ है। पुल वन-वे होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी छोटे वाहन टकरा चुके हैं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान दोनों में से कोई वाहन पुल से नीचे नहीं गिरा।
विज्ञापन
---------------
मलपुरा हादसे में युवक की मौत, लगाया जाम
मलपुरा/बाह। जगनेर रोड के नौमील पर छत्रपाल (22) पुत्र मुंशीलाल रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से साथी राजकुमार के साथ जा रहा था। रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर छत्रपाल की मौत हो गई। परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने रिसीव कापी नहीं दी और गालीगलौज कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार सुबह नौमील रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष बृजेश चाहर की एसओ से नोकझोंक हो गई। लगभग दो घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया। वहीं, बाह से फेरा कर लौट रहे लोगों से भरा टेंपो बटेश्वर की ढलान पर पलट गया। इससे उसमें सवार पजाय बटेश्वर की पूनम, दाखश्री, सावित्री, मुन्नी देवी, रामौतार घायल हो गये। बाह के एनडी जैन पब्लिक स्कूल के पास कार की टक्कर से युवक शालू पुत्र कल्लू घायल हो गया। सभी को सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया।