फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

सड़क हादसों में बालक सहित दो की मौत

Thu, 01 Oct 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 01 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
accident
आगरा-जलेसर मार्ग पर झरना नाले के पास बुधवार शाम गमी में शरीक होकर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्राली और टैंपो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 37 लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। चीखपुकार पर आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

बाईंपुर निवासी चंद्रप्रकाश के परिवार के तकरीबन 25 महिलाओं समेत बच्चे और बुजुर्ग खंदौली के गांव फादलपुर में अपने रिश्तेदार सोबरन सिंह के यहां गमी में शामिल होने गए थे। शाम को सभी गांव लौट रहे थे। तकरीबन साढ़े चार बजे झरना नाले पर रामबाग से सवारियां लेकर आ रहे टैंपो से ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। टैंपो में 12 लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर चंद्रप्रकाश, रमा, जयश्री, मीना, भगतानी, हकीम आदि गंभीर घायल हो गए। टैंपो चालक बांस मोहन सहाय निवासी उदयवीर, नया बांस निवासी मुकेश पुत्र जय सिंह, गांव चौकड़ा की विमलेश पत्नी सुनील और उसकी ननद रेखा पुत्री भूरी सिंह, गंभीर घायल हुईं। विमलेश के हाथ की उंगलियां कट गईं। इन सभी लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


लापरवाही बनी हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आंवलखेड़ा से झरना नाले की तरफ आने से पहले ढलान है। ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने स्पीड कम नहीं की। इस कारण ढलान पर उसका ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रहा और वह टैंपो से टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायल 30 मिनट तक तड़पते रहे। पुलिस के आने पर एंबुलेंस पहुंची, तब कहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में बालक सहित दो की मौत
किरावली/शमसाबाद। देहात में अलग-अलग हादसों में बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।
शमसाबाद के गांव कोठी चार बीघा निवासी बंगाली का 12 वर्षीय बेटा लालू मंगलवार शाम सात बजे साथी बॉबी के साथ साइकिल से आटा पिसाने जा रहा था। गढ़ी खांडेराव पर मैक्स गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में लालू गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। दूसरा हादसा किरावली बाईपास पर हुआ। शिवपुरी, बल्केश्वर निवासी राजीव मोदी (45) व्यवसायी थे। बुधवार को किरावली में तगादा करने आए थे। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे बाइक से शहर की तरफ आ रहे थे। तभी फतेहपुर सीकरी की ओर से आते ट्रक की चपेट में आ गए। राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को छोड़कर चालक और क्लीनर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed