फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident 6 dath

बोलरो पुलिया से टकराई, छह श्रद्धालुओं की मौत

Sun, 17 Apr 2016 02:11 AM IST
बोलरो पुलिया से टकराई, छह श्रद्धालुओं की मौत
बोलरो पुलिया से टकराई, छह श्रद्धालुओं की मौत Updated Sun, 17 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
accident 6 dath
बोलरो पुलिया से टकराई, छह श्रद्धालुओं की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 राजस्थान के प्रमुख  तीर्थ कैलादेवी से माता के दर्शन कर बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे छह श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे हादसा धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके के बथुआ खोह के पास बोलरो के पुलिया से टकराने पर हुआ। घायलों को करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देरशाम सभी को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आगरा जिले के फतेहाबाद थाना इलाके के गांव पोखर पांडे निवासी लज्जाराम अपने परिवार के साथ मां कैला देवी के दर्शन कर बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। शनिवार तड़के करीब तीन बजे करौली और धौलपुर जिले के सीमा पर सरमथुरा थाना इलाके के बथुआ खोह के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। इससे जीप के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में लज्जाराम (65), उनकी पत्नी पुनिया देवी (63), पौत्री रोशनी (15) की मौके पर ही मौत हो गई। 16 लोग घायल हुए। इन्हें करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान लज्जाराम के पौत्र गौतम (8) और अनिल कुमार (30) ने दम तोड़ दिया। लज्जाराम के पुत्र रंजीत की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायलों में बोलेरो चालक बंटी (27) निवासी धनियापुरा थाना बाह आगरा, पोखर पांडे निवासी विशाल (8) लक्ष्मीदेवी (35 ), विमलेश (18 ), सीमा (25 ), रोहित (4 ), मोहित (8), बंटी (26), मेनवती (24 ), निशा (6 ), रूबी (18), अमन (9 माह) और अवनी (8 माह) शामिल हैं। सभी को आगरा रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सरमथुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोखर पांडे गांव में एक साथ जली छह चिताएं
फतेहाबाद। दर्दनाक हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो जाने से पूरा पोखर पांडे गांव शोक में डूबा है। घरों में चूल्हे नहीं जले। मृतकों के शवों का जयपुर तथा पोस्टमार्टम कराया गया। सभी शव शनिवार शाम गांव पहुंचे जहां गमगीन माहौल में सभी की अंत्योष्टि कर दी गई। एक साथ छह चिताएं  जलीं। सैंकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल रहे। शाम को छह शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। इस हादसे में लज्जाराम समेत उनके परिवार की तीन पीढ़ियों के लोगों की एक साथ मौत हुई है। घटना की सूचना पर तहसीलदार जीतलाल सेनी, राजस्व निरीक्षक सरदार सिंह चौहान गांव में  पहुंचे। हादसे से से गांव में मातम छा गया है। दिन भर घरों में चूल्हे नहीं जले। मृतको को मुआवजे की घोषणा की गयी। वहीं गांव में ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक इतनी हृदय विधारक घटना गांव में नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed