{"_id":"5894db2d4f1c1b2f3de84ee5","slug":"accident-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कैंटर झरना नाले में गिरी, महिला सहित तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कैंटर झरना नाले में गिरी, महिला सहित तीन की मौत

Updated Sat, 04 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कैंटर झरना नाले में गिरी, महिला सहित तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सवारियों से भरी कैंटर गाड़ी शुक्रवार शाम ग्राम वहरामपुर के समीप अनियंत्रित होकर झरना नाले में गिर पड़ी। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि लगभग 40 लोगों के घायल हो गए। चीख पुकार सुन पहुंचे आसपास के गांवों के लोगों और थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
ग्राम तानघढ़ी निवासी नेमीचंद्र के बहनोई टीमक सिंह निवासी मितावली की मां का शुक्रवार को तेरहवीं कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने नेमीचंद्र अपने परिवार और गांव के लगभग 60-70 लोगों को लेकर अपनी कैंटर गाड़ी से मितावली गए थे। वहां से लौटते समय शाम को लगभग आठ बजे ग्राम वहरामपुर के समीप कैंटर अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्टेज की लाइन के खंभे से टकराकर झरना नाले की 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर नेेमीचंद्र की पत्नी नेकसी देवी (40) की मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान मंजू और दिलीप (8) निवासी तानघढी ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल लगभग 40 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। रात तक पुलिस झाड़ियों में घायलों की तलाश करती रही।