{"_id":"588cec684f1c1bfd34cf3a9e","slug":"accidennt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से टकराया टेंपो, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप से टकराया टेंपो, तीन की मौत
जीप से टकराया टेंपो, तीन की मौत
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जीप से टकराया टेंपो, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के फीरोजाबाद मार्ग पर शंकरपुर पुल के पास शनिवार दोपहर दौड़ते टेंपो का पहिया निकल जाने से वह सामने से आ रही जीप से जा टकराया। हादसे में टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। चीख-पुकार सुन मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस की मदद के घायलों को आगरा और फतेहाबाद के अस्पतालों में भिजवाया। घायलों में एक की मौके पर और दो की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
शनिवार दोपहर के समय फीरोजाबाद की ओर से एक टेंपो सवारियां लेकर फतेहाबाद की और जा रहा था। उसमें चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। शंकरपुर घाट निकलते ही फतेहाबाद क्षेत्र में अचानक टेंपो का एक पहिया निकल गया। इससे वह असंतुलित होकर सामने से आ रही मैक्स जीप से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप टेंपो घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। हादसे के बाद जीप का चालक मौके से भाग गया। मौके पर मची चीख पुकार सुन राहगीर और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने सवारियों को क्षतिग्रस्त टेंपो से बाहर निकाला। आननफानन में पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। तब तक राजेंद्र सिंह (49) निवासी कैलाशपुर कोटला चुंगी फीरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को फतेहाबाद और आगरा के अस्पताल के लिए भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मुवीन (50) निवासी कश्मीरीगेट फीरोजाबाद और कैलाशी (40) निवासी निबोहरा की मौत हो गई। हादसे में राजपाल पुत्र रोशनलाल निवासी कोटला चुंगी फीरोजाबाद, अंतराम पुत्र नत्थीलाल निवासी मूसेपुरा फतेहाबाद, फतिमा पत्नी मुवीन निवासी कश्मीरीगेट फीरोजाबाद, खुर्शीद पुत्र शब्बीर अली निवासी रामगढ़ फीरोजाबाद, गौरव पुत्र गुलाब सिंह निवासी नगला दया फीरोजाबाद घायल हो गए। सभी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-----
बाह में ट्राला पेड़ से टकराया, चालक की गई जान
बाह/पिनाहट। शनिवार सुबह बाह-कचौराघाट मार्ग पर जैतपुर के कमतरी पुल के पास अनियंत्रित हुआ ट्राला पेड़ से टकरा गया। आगरा से इटावा की ओर टाइल्स की खेप लेकर जा रहे ट्राला चालक बंशीलाल (26) पुत्र भैरोलाल निवासी गढ़वेरिया जाजपुर भीलबाड़ा राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, बाल विकास विभाग के पोषाहार की खेप लेकर आये ट्रक की टक्कर से बाह ब्लाक परिसर में खड़ा नीम का पेड़ गिर पड़ा। बिजली की लाइन भी टूट गई। इससे राहगीर बाल-बाल बच गए। वहीं, आगरा से बटेश्वर जा रही कार बसई अरेला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।