फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aashiqui's hand painted with Saheli's blood

आशिकी के लिए सहेली के खून से रंगे हाथ

Sat, 08 Apr 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 08 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aashiqui's hand painted with Saheli's blood
पिंकी - फोटो : अमर उजाला
नगला सूरजभान गांव से दो सहेलियों किरन उर्फ लाडो (20) और पिंकी (12) के लापता हो जाने की घटना का शुक्रवार को खुलासा हुआ तो इसे जानकर पूरा गांव ही नहीं आसपास का इलाका भी बुरी तरह से सन्न रह गया। पता चला कि बुधवार को मिला झुलसा हुआ शव पिंकी का था। उसका खून लाडो ने किया था। चेहरा इसलिए जलाया था ताकि लोग समझें कि वह (लाडो) मर गई। कोई उसे ढूंढे नहीं और वह अपने आशिक के साथ आराम से रह सके।
विज्ञापन

पुलिस ने लाडो को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली वारदात में उसके आशिक के शामिल होने का भी शक  है। उसकी तलाश की जा रही है। लाडो बेटी है सुरेन्द्र सिंह की। पिंकी के पिता हैं मनोज सिंह। नत्थीलाल इंटर कॉलेज में लाडो 12 की छात्रा है, जबकि पिंकी आठवीं में पढ़ती थी।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को दोनों गांव के पास लगा कैला देवी का मेला देखने के लिए गई थी। वहां से लौटने के बाद दोनों लापता हो गई। उनकी तलाश चल ही रही थी कि लाडो के ही परिवार के छेदी लाल के घर किसी का शव जलने का शोर मचा। छेदी लाल मेले में मिल गया तो सवाल उठा कि शव किसका है? यह लड़की का था। लाडो के परिवारीजनों को लगा कि यह उनकी बेटी का है। उन्होंने आननफानन में उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उन्हें शायद उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी रही होगी। उन्होंने माना होगा कि इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पिंकी और लाडो की उम्र में आठ साल का अंतर है लेकिन दोनों की कद-काठी में ज्यादा फर्क नहीं था।
दूसरा, शव का चेहरा जला हुआ था, इसके चलते पहचान नहीं हो पा रही थी कि किसका है। कद काठी के आधार पर ही लाडो के परिवार ने उसे अपनी बेटी का शव माना। उधर पिंकी का परिवार कहता रहा कि यह उनकी बेटी का शव लग रहा है।
उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि लाडो के परिवार ने पिंकी की हत्या कर शव फूंक दिया है।  शुक्रवार को लाडो के परिवारीजनों को कहीं से सूचना मिली कि वह आगरा के बिजली घर पर घूम रही है। उन्होंने उसे लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

शमसाबाद के थाना प्रभारी ने बताया कि लाडो ने पूछताछ में कुबूल किया कि पिंकी की हत्या उसने ही की थी। शव इसलिए जलाया ताकि उसे (लाडो) मरा समझा जाए। वह अपने आशिक केसाथ भाग जाना चाहती थी मगर इसमें कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed