फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a man free from Rugged

एक करोड़ की फिरौती के लिए अपहृत युवक बीहड़ से मुक्त

Tue, 18 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 18 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
a man free from Rugged
सिकंदरा क्षेत्र से 11 अगस्त को अपहृत युवक लकी को सोमवार को धौलपुर के बीहड़ से मुक्त करा लिया गया है। उसे छोड़ने के लिए बदमाश एक करोड़ की फिरौती मांग रहे थे। बाद में सौदेबाजी करते करते 30 लाख पर आ गए थे। पुलिस का कहना है कि यह अपहरण लकी के रिश्तेदार ने ही कराया था। एक अपहर्ता को दबोच लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अपहरण करने वाले गैंग ने लकी को बाद में गट्टा गैंग के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदर निवासी लकी को 11 अगस्त को उसका रिश्तेदार युवक घर से बुलाकर ले गया था। दोनों ने रास्ते में शराब पी। इसके बाद युवक ने अपने एक साथी को और बुला लिया। बहाने से दोनों लकी को धौलपुर ले गए। यहां पर उसे बंधक बना लिया। यहां राजस्थान के गट्टा गैंग के सुपुर्द करने की तैयारी कर ली। परिवारीजनों के पास एक करोड़ की फिरौती के लिए फोन आना शुरू हो गए। परिवारीजनों ने इतनी रकम का इंतजाम नहीं होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं ने रकम न देने पर लकी हत्या की धमकी दी। इस पर परिवारीजनों ने 13 अगस्त सिकंदरा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी की स्पेशल टीम और स्वाट को लगाया गया। फिरौती राजस्थान के बीहड़ से मांगे जाने पर पुलिस टीम को वहां रवाना कर दिया गया। इस बीच परिवारीजन अपहरणकर्ताओं से फोन पर बातचीत करते रहे। फिरौती की रकम घटकर 30 लाख पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को परिवारीजन भरतपुर के सर मथुरा थाना क्षेत्र के बीहड़ में रुपये लेकर पहुंच गए। पुलिस ने भी घेराबंदी कर ली। रकम लेने आए गट्टा गैंग के सदस्य अर्जुन पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पकड़ भी मुक्त करा ली गई। पुलिस देर रात को लकी को लेकर आने की तैयारी में थी।
प्रापर्टी को लेकर था विवाद
पुलिस की माने तो लकी का अपहरण उसके रिश्तेदार युवक ने ही कराया था। युवक से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। वह लकी के घर के पास ही रहता है। रोजाना साथ ही रहते हैं। इस तरह पकड़ कराकर रकम वसूल करना चाहता था।

गट्टा गैंग से किया था सौदा
पुलिस सूत्रों की मानें तो गट्टा गैंग पर अगर पकड़ पहुंच जाती तो मुक्त कराना आसान नहीं होता। अभी आरोपियों ने गैंग के सदस्यों से संपर्क साधा था। इसके बाद कैरियर के माध्यम से पकड़ को बीहड़ में गैंग के सुपुर्द कर दिया जाता, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed