{"_id":"5bb50938867a557f195f4f31","slug":"91538591032-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर आई वृद्धा ने फांसी लगाकर की खुदकशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के घर आई वृद्धा ने फांसी लगाकर की खुदकशी
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के घर आई वृद्धा ने फांसी लगाकर की खुदकशी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के मोहल्ला छारबाग में स्थित पावर हाउस वाली गली में बेटी के घर आई वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर शव को दरवाजों को तोड़कर बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिम बंगाल के काली चौक कलकत्ता निवासी काजल (65) पत्नी स्व. राधेलाल पिछले दिनों अपनी बेटी के यहां थाना लाइनपार के छारबाग स्थित पावर वाली गली निवासी विमला देवी पत्नी गीतम सिंह निषाद के घर आई थी। बताते हैं कि इस दौरान उसका बेटी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार को सुबह गीतम सिंह जहां काम करने के लिए चला गया था। जबकि विमला देवी चूड़ी झलाई का काम करने में जुट गई थी।
इसी दौरान मौके पाकर काजल ने खुद को कमरे में बंद करके पंखे में धोती से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। इसकी जानकारी उस समय हो सकी जब मोहल्ले में कुछ महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी थी। तुरंत ही महिला को दरवाजे तोड़कर नीचे उतारा। यहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर रामनगर चौकी प्रभारी मोहम्मद उमर फारुक टीम के साथ पहुंच गए। एसएचओ गीता सिंह ने कहा कि महिला ने बेटी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।