फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   were received in exchange for the attacks

Sonipat News: सोनीपत से चौथा आरोपी अमर गिरफ्तार, हमले के लिए खाते में आए थे 40 हजार रुपये

Sat, 31 Oct 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
were received in exchange for the attacks
फोटो :29: खरखौदा थाने से आरोपी अमर को अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर हमले का मामला :- हमले के लिए पंजाब से हथियार लाने के आरोप में कुणाल की पहले हुई गिरफ्तारी
- पड़ोसी कुणाल के कहने पर अमर में खाते में बहन की शादी के लिए आए थे रुपये
- अमर ने दिल्ली में राधा की गिरफ्तारी से पहले खाते में 12 हजार ट्रांसफर किए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत : मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में शामिल आरोपियों के एक एक कड़ी को पुलिस खोजकर निकाल रही है। मामले की जांच कर रही डीसीबी सीआईडी की टीम खरखौदा से हमले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल चौथे आरोपी अमर को गिरफ्तार किया है। अमर पर आरोप है कि अपने खाते से हमले में मुंबई हथियार पहुंचाने वाली राधा के खाते में करीब 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।
यह खुलासा तब हुआ जब दिल्ली में गिरफ्तार राधा के खाते की जांच हुई। मुंबई पुलिस खरखौदा क्षेत्र से चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है, इससे पहले गांव रोहणा निवासी कुणाल और खरखौदा निवासी सुमित व जतिन को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुणाल और सुमित पर एक अन्य साथी के साथ पंजाब से हमले के लिए हथियार लेकर आने का आरोप है, जबकि जतिन पर अपनी कार से आरोपियों पंजाब और हरियाणा से दिल्ली पहुंचाने आरोप बताया गया है। अमर के पिता सुरेंद्र और चाचा संदीप ने कहा कि पहले गिरफ्तार कुणाल उनका पड़ोसी है। कुणान ने अपनी बहन की शादी का हवाला देकर अमर के बैंक खाते में रुपये डलवाए थे। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे खरखौदा अदालत में पेश किया। मुंबई पुलिस ने जांच के लिए तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया। इसके बाद टीम अमर को मुंबई ले कर रवाना हो गई। परिजनों ने कहा कि अमर खाते में आए रुपयों के वास्तविक स्रोत और उनके इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। अमर को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह सामान्य रूप से काम करके परिवार की मदद करता था। पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे।
विज्ञापन

----
खरखौदा क्षेत्र से चौथा आरोपी है अमर
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में खरखौदा क्षेत्र से अमर चौथा आरोपी है। इससे पहले मुंबई के जुहू पुलिस थाने में दर्ज फायरिंग के मामले में सोनीपत के रेहान, नाबालिग आरोपी, समीर, अंकित, प्रांजल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऑनलाइन लेनदेन की जांच कर रही पुलिस
पुलिस की जांच अब केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। बैंक खातों में हुए लेनदेन, रकम भेजने के उद्देश्य और आरोपियों के आपसी संपर्कों की भी पड़ताल हो रही है। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि खाते में आई रकम का फायरिंग की घटना से क्या संबंध है। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। मुंबई पुलिस की पूछताछ में इन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।

----
10वीं पास है अमर करता है स्पलीमेंट की दुकान पर करता है काम
गिरफ्तार आरोपी अमर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। आठ माह से स्पलीमेंट की दुकान पर काम करता है। इससे पहले वह डिलीवरी ब्वाय का काम भी कर चुका है। माता-पिता और बड़ा भाई रवि फैक्टरी में काम करते हैं। चाचा अमन ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर उनके भतीजे का कोई कसूर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed