फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तेजाब कांड: तीसरे आरोपी के बारे में मिले अहम सुराग

तेजाब कांड: तीसरे आरोपी के बारे में मिले अहम सुराग

Tue, 19 Dec 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तेजाब कांड: तीसरे आरोपी के बारे में मिले अहम सुराग
एसिड अटैक
कुरावली (मैनपुरी)। छात्रा पर तेजाब से हमले के मामले में तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस तेजी के साथ जुटी हुई है। अधिकारियों की मानें तो अहम जानकारियां हाथ लगीं हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा दबिश लगातार जारी है। उधर दिल्ली में छात्रा की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा पर 13 दिसंबर को तीन आरोपियों आशीष गुप्ता, सचिन गुप्ता व पंछी जाटव ने तेजाब से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से सैफई रेफर किया गया था।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था। उधर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी रखे हुए है। पुलिस सचिन गुप्ता और आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तीसरे आरोपी पंछी की तलाश में गैर जनपदों में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट की धाराओं में भी मामला दर्ज किया है। तेजाब फेंकने की पुष्टि के लिए जहां पुलिस ने पीड़िता के कपडे़ जांच के लिए भेज हैं। वहीं लगातार पीड़िता की हालत पर निगरानी भी रखे हुए है।


वहीं परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही तीसरा आरोपी भी पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता का बेहतर उपचार हो रहा है। वहीं सीएमओ की ओर से भी पीड़िता की मां को सहायता चेक उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed