{"_id":"59a5900a4f1c1bf4278b45fc","slug":"91504022538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपकों ने चिश्ती की मजार पर पर्यटक से जबरन चढ़वाई चादर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लपकों ने चिश्ती की मजार पर पर्यटक से जबरन चढ़वाई चादर
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में पर्यटकों की धार्मिक भावनाओं से खेलकर मनमानी कीमत की जबरन चादर चढ़वाने के मामले में मंगलवार को सीकरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। रविवार की शाम पर्यटक की मौखिक शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने गुलिस्तां क्षेत्र में खड़ी दो मोटरसाइकिलें कब्जे में ले ली हैं। यह मामला लपकागीरी का माना जा रहा है। लपके पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं।
सीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौरई टाल प्लाजा से बाइकर्स लपकों द्वारा मोड़ बाईपास होकर स्मारक तक मजबूत लपका तंत्र संचालित है। थाना पुलिस शिकायतों पर लपकों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है लेकिन लपका तंत्र चलाने वालों पर सत्ताधारियों का संरक्षण होने के कारण पुलिस उन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित पर्यटक के बताने पर गुलिस्तां पार्किंग क्षेत्र से अपाचे और पैशन प्रो मोटरसाइकिलें जब्त कर उनके स्वामियों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
छीनाझपटी की पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
फतेहपुर सीकरी। लपकागिरी बगैर पैसा लगाए मुनाफे ही मुनाफे का सौदा बना हुआ है। इसी के चलते पर्यटन नगरी में लपका तंत्र हावी है और पुलिस की तमाम कार्रवाइयों को झेलने के बावजूद लपकागिरी में सक्रिय लोग इस धंधे को नहीं छोड़ पा रहे हैं। पर्यटकों से विगत वर्षों में कई बार लपका तंत्र में शामिल अवांछनीय तत्वों द्वारा पर्यटकों के मोबाइल, बैग, पर्स चुरा लेने की कई घटनाओं के साथ धार्मिक भावनाओं से खेलकर चादर चढ़वाने में हजारों रुपये का खेल किया जाता है। यही नहीं इसमें छब्बी (चादर आदि के अधिक दाम वसूलने) का खेल चलता है।