फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Mon, 21 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
train
फिरोजाबाद। बीमारी से परेशान युवक ने सोमवार सुबह ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। ट्रैक पर पर शव पड़े होने की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पीएम कराए बिना अंतिम सस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के पेमेश्वर गेट निवासी गौरव (17) पुत्र पप्पू गुप्ता चूड़ी गोदाम में काम करता था और बीमार चल रहा था। पिता गौरव का उपचार पिछले कई महीने से करा रहा था। सोमवार को पप्पू बेटे गौरव का उपचार कराने आगरा ले जाने वाला था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह छह बजे गौरव टहलने जाने की कहकर घर से निकल गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान ट्रैक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मोहल्ले के लोगों ने जाकर देखा तो गौरव का था। गौरव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तुरंत रेलवे की लाइन के किनारे पहुंचे और शव घर उठा लाए। बताते हैं कि गौरव बीमारी के कारण परेशान रहता था। परिजनों ने शव का पीएम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना दक्षिण पुलिस का कहना है कि परिजन शव का पीएम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed