{"_id":"59457b124f1c1b8e7d8b45e8","slug":"91497725714-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुनकता घाट पर यमुना में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुनकता घाट पर यमुना में डूबकर युवक की मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
आगरा। रुनकता स्थित यमुना के घाट पर शनिवार शाम को नहाते समय दो युवक डूब गए। इनमें से एक की जान पीएसी के गोताखोरों ने बचा ली, जबकि दूसरे की एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाते समय मौत हो गई।
घटना शनिवार शाम छह बजे की है। मूलरूप से फर्रुखाबाद के नवाबगंज स्थित वीरपुर निवासी पंकज कुमार (20) पुत्र प्रमोद रुनकता स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार शाम को वह कसबा के घाट पर शनि देव मंदिर आया था। वह घाट पर नहाने चला गया। उसके साथ जुगेंद्र सिंह पुत्र वेदराम भी था। दोनों गहरे पानी में चले गए। इससे डूबने लगे। इस घाट पर 15वीं बटालियन पीएसी की एक कंपनी की ट्रेनिंग चल रही है। युवकों को डूबता देखकर पीएसी के गोताखोर आ गए। उन्होंने दोनों को बाहर निकाल लिया। पंकज और जुगेंद्र की सांसें चल रही थीं। इस पर उन्हें एंबुलेंस से इमरजेंसी भेज दिया, जहां पर पंकज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।