फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नाले में मिला बाराती का शव

नाले में मिला बाराती का शव

Tue, 05 Dec 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
नाले में मिला बाराती का शव
deadbody
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट के पास मंगलवार सुबह एक बाराती का शव नाले में पड़ा मिला। वह घटना की रात एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गया था। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में गहरे नाले में गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र में जीएल रिसोर्ट के समीप मंगलवार सुबह मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने नाले में एक शव पड़ा देखा। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद मृतक की पहचान गांव नगला पूंठ बमटापुर निवासी बालिस्टर सिंह (45) के रूप में हुई। पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वह शराब भी पीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई कि वह शराब के नशे में नाले में गिर गया होगा। वहीं, परिवारीजनों की ओर से भी किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed