फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना किनारे पर मिली लापता युवक की लाश

यमुना किनारे पर मिली लापता युवक की लाश

Fri, 20 Oct 2017 09:08 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
यमुना किनारे पर मिली लापता युवक की लाश
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में स्ट्रेची ब्रिज के नीचे यमुना में शुक्रवार सुबह जूता कारीगर नवल किशोर (22) का शव मिला। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


नाई की मंडी के मीरा हुसैनी स्थित एक मोहल्ले के रहने वाले ताराचंद्र सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनका बड़ा बेटा नवल किशोर जूता फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को दीपावली पर छुट्टी थी। शाम तकरीबन चार बजे घर से पटाखे खरीदने की कहकर दोस्त के साथ बाजार गया था। दोस्त घर वापस आ गया। मगर, नवल किशोर का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह नाई की मंडी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने यमुना में स्ट्रेची ब्रिज के नीचे युवक की लाश मिलने की जानकारी दी। इस पर परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त नवल किशोर के रूप में की। परिवारीजनों का कहना था कि नवल किशोर यमुना किनारे पर कैसे पहुंच गया? वह दोस्त के साथ पटाखे खरीदने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास रुपये भी थे, जो नहीं मिले हैं। जिस जगह पर यमुना में लाश मिली, वहां पर पानी दो फुट तक ही है। ऐसे में डूब कैसे सकता है? उसकी हत्या की आशंका जाहिर की। घटनास्थल पर जले हुए नोट भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed