फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ...तो कहीं जीवित तो नहीं है गुड्डू

...तो कहीं जीवित तो नहीं है गुड्डू

Sat, 05 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
...तो कहीं जीवित तो नहीं है गुड्डू
पु‌लिस - फोटो : file photo
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी गुड्डू हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। सूत्र व तथ्य इशारा करते हैं कि हो सकता है कि मृतक बताया जा रहा गुड्डू जिंदा हो। साथियों व ग्रामीणों से हुई बातचीत में पता चला है कि गुड्डू अच्छा तैराक था। वहीं आरोपी की पत्नी भी काफी समय से लापता है। पुलिस भी इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी गुड्डू बीती 19 जुलाई को लापता हो गया था। वह घर से अपने दोस्त पिंटू के साथ घिरोर जाने की बात कहकर निकला था। मगर उसके बाद से घर नहीं लौटा था। काफी दिनों तक जब गुड्डू का कोई पता नहीं लगा तो परिवारीजनों ने पिंटू के विरुद्ध हत्या करने का मामला थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


वहां गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया था कि उसकी पत्नी के साथ गुड्डू के अवैध संबंध थे। समझाने के लिए वह उसे घिरोर ले गया था। मगर काफी समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो उसे गांगसी नहर में धक्का दे दिया था। घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाइक तो बरामद कर ली थी मगर शव नहीं मिला था। सोमवार शाम को पुलिस को करहल थाना क्षेत्र में बुझिया पुल से एक सड़ी गली लाश मिली थी। जिसके अंग गायब थे जिसका पहले से ही पोस्टमार्टम किया हुआ था। शव गुड्डू का बताते हुए परिवारीजनों ने थाना दन्नाहार क्षेत्र में बवाल करते हुए थाने में तोड़फोड़, फायरिंग व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की थी।

कई घंटों तक वहां अराजकता का माहौल बना रहा था। मगर पुलिस जांच, सूत्रों व पड़ताल में कुछ तथ्य सामने आए हैं। जिनसे लगता है कि हो सकता है कि गुड्डू अभी भी जिंदा हो।

तथ्य एक: जानकारी करने पर पता चला है कि गुड्डू तैरना जानता था। वह तैराक ही नहीं बल्कि काफी अच्छा तैराक था। कितने भी नशे में होने पर मरने वाला अपने आप को बचाने का हरसंभव प्रयास करता है। हो सकता है कि वह तैरकर नहर से निकल गया हो। सूत्रों की मानें तो पुलिस भी इस पहलू पर काम कर रही है।

तथ्य दो: आरोपी के मुताबिक गुड्डू के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जानकारी करने पर पता चला है कि आरोपी के घर में ताला पड़ा हुआ है। आरोपी का परिवार पशुओं आदि के साथ कई दिन पहले ही वहां से चला गया है।


तथ्य तीन: मृतक बताया जा रहा गुड्डू यदि जीवित है तो खुद को छिपाने की कई वजह है। सबसे पहले उसकी हत्या के आरोप में अवैध संबंधों में रुकावट बना महिला का पति जेल जा चुका है। वहीं गुड्डू पर पहले से ही मारपीट व अन्य धाराओं में दर्ज मामले भी उसकी मौत के बाद खत्म हो जाएंगे। अगर वह खुद को सामने नहीं लाता है तो उसके अवैध संबंध भी बिना डर के कायम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed