{"_id":"5b041e304f1c1be7408b71b9","slug":"71526996528-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने कुंडल नोंचने की कोशिश, कान जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने कुंडल नोंचने की कोशिश, कान जख्मी
Updated Tue, 22 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली के पास ही रिक्शा पर जा रही एक महिला से बाइक सवारों ने कुंडल लूटने की कोशिश की। कुंडल लूटने कोशिश के दौरान महिला का कान भी फट गया। लूट में असफल होने के बाद बाइक सवार राजा का बाग जाने वाली गली की ओर भाग गए। बेवर निवासी महिला थाने में तहरीर दिए बगैर ही वहां से चली गई।
थाना बेवर क्षेत्र निवासी एक महिला मंगलवार की सुबह शहर बाजार आई हुई थी। बाजार में खरीददारी करने के बाद वह वापस जाने के लिए तांगा स्टैंड से रिक्शा में बैठकर कोतवाली के पास टेंपो स्टैंड आ रही थी। जैसे ही रिक्शा कोतवाली के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के कान में पड़े कुंडल लूटने की कोशिश की मगर नाकाम रहे।
महिला के कान से खून बहने लगा तो उसकी चीख निकल गई। असफल होने के बाद बाइक सवार कोतवाली से सटी राजा का बाग जाने वाली गली की ओर भाग गए। महिला कुछ वहां ठहरी और रिक्शा से टेंपो स्टैंड पहुंची। रिक्शा चालक ने थाने में शिकायत किए जाने की बात भी कही मगर पीड़िता बगैर शिकायत किए ही टेंपो पर बैठकर चली गई। महिला थाना बेवर क्षेत्र के किसी मोहल्ला की रहने वाली बताई गई है।