{"_id":"5a394e0b4f1c1bce6d8b4f0a","slug":"71513704971-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ के कारण पलायन कर गया पीड़ित परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खौफ के कारण पलायन कर गया पीड़ित परिवार
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दहशत में परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दबंगों के खौफ के चलते थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी गरीब परिवार गांव से पलायन कर चुका है। परिवार अब कोतवाली क्षेत्र के नगला गोवर्धन के समीप एक खाली प्लाट में गुजर बसर करने को मजबूर है। इस परिवार का गुनाह सिर्फ इतना था कि इसने दबंगों के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे नाराज होकर दबंगों ने दबाव बनाकर गांव से जाने को मजबूर कर दिया।
थाना भोगांव क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति मजदूरी कर नौ लोगों के परिवार का भरण पोषण कर रहा है। इस बीच 13 दिसंबर की शाम को किसी बात को लेकर गांव निवासी आरोपी उसके घर में घुस आए। परिवारीजनों के साथ मारपीट करने के साथ ही एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित परिवारीजनों ने दबंग पप्पू, अवधेश, अभिलाख, अजय, रोहित और नेमा के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
दबंगों के खिलाफ मोर्चा खोलना इस परिवार को भारी पड़ गया। जैसे ही परिवारीजन घर लौटे तो आरोपियों ने परिवार के साथ फिर से मारपीट कर उन्हें गांव से निकल जाने की धमकी दी। सहमा हुआ परिवार पशु आदि लेकर वहां से कोतवाली क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के घर आ पहुंचा। मगर रिश्तेदार ने बडे़ परिवार को साथ रखने पर असमर्थता जाहिर की। इसके बाद परिवार ने नगला गोवर्धन के समीप एक खाली पडे़ प्लाट में शरण ली।
विज्ञापन
गांव वालों ने भी मदद करते हुए छत पर तिरपाल आदि सामान की व्यवस्था कर दी। तभी से यह परिवार खुले आसमान के नीचे कड़ाके ठंड में गुजर कर रहा है। आरोपियों का खौफ इस कदर हावी है कि परिवार गांव लौटने की बात से ही सहम जाता है। वहीं जब इस बारे में थाना पुलिस से जानकारी ली गई तो उन्होने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही।