{"_id":"59983b694f1c1bd9138b48c4","slug":"71503148905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म के मामले में आठ दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से दुष्कर्म के मामले में आठ दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में 13 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। अब पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है।
जगदीशपुरा क्षेत्र के रहने वाले स्कूल कर्मचारी की 13 साल की बेटी कक्षा सात की छात्रा है। आठ अगस्त की दोपहर तीन बजे वह घर से कोचिंग में पढ़ने जा रही थी। इरादतनगर क्षेत्र का रहने वाला एक परिचित युवक उसे रास्ते में मिला। उसने कोचिंग पर छोड़ने की बात कहकर बालिका को बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद एक कमरे पर ले गया। जहां बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया।
दूसरे दिन घर के पास छोड़कर चला गया। होश में आने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों का आरोप है कि उन्होंने बेटी के अगवा होने की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दुष्कर्म का मुकदमा 16 अगस्त को दर्ज किया। आरोपी भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस कार्रवाई न होने से आरोपी पक्ष उन्हें धमका रहा है। वह अधिकारियों से शिकायत करेंगे। बालिका के पिता का कहना है कि युवक उनके एक रिश्तेदार का बेटा है।