फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ग्रामीणों के बवाल में पहुंची पुलिस पर पथराव

ग्रामीणों के बवाल में पहुंची पुलिस पर पथराव

Tue, 25 Jul 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के बवाल में पहुंची पुलिस पर  पथराव
यूपी 100 गाड़ी का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन (मथुरा)। धान की फसल को लेकर रविवार की रात गांव अडींग में भिड़े दो पक्षों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें छह पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग चुटहिल हो गए। पुलिस की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही अधिकारियों समेत आनन-फानन आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इससे दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। शांति व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



थाना गोवर्धन के गांव अडींग के तलैया मोहल्ला निवासी मंगेश और अजीत में धान की फसल के ठेके को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर अडींग चौकी और यूपी 100 मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि दोनों पक्षों ने पुलिस को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में छह पुलिसकर्मी चुटहिल हो गए। पुलिस की दोनों गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन



खबर पाते ही एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला समेत आसपास के आधा दर्जन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस बल देख पथराव करने वाले ग्रामीण भाग खड़े हुए। अडींग चौकी प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने दोनों पक्षों के मंगेश, अजीत, विक्रम, चरन सिंह, शंकर, सुनील, चंद्रसेन, संजय, सोरन, ब्रजमोहन एवं सुरेश समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और 7 क्रिमिनल एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने को दबिश दी, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि जल्द ही पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पुलिस पर पहले भी हो चुके हैं हमले
अडींग में पुलिस पर पहली बार हमला नहीं हुआ। अडींग के ग्रामीणों ने दो साल पहले थाने में घुसकर तत्कालीन थाना प्रभारी की पिटाई की थी। यही नहीं इससे पहले भी ग्रामीण अडींग चौकी पर हमला करके आगजनी भी कर चुके हैं। कई बार तो जाम लगाकर भी पुलिस से ग्रामीण भिड़ चुके हैं।


मंगेश ने अजीत पक्ष के खिलाफ कराया मुकदमा
अडींग के तलैया मोहल्ला निवासी मंगेश ने अजीत, लाखन, हरीश, विक्रम एवं चरन सिंह के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकद्दमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अजीत पक्ष ने उसके घर में घुसकर हमला किया। हमले में उसकी पत्नी ममता एवं पड़ोसी ब्रजमोहन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed