{"_id":"59b580dd4f1c1bfa7f8b5da8","slug":"61505067229-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर भड़के मायकेवालों ने पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत पर भड़के मायकेवालों ने पति को पीटा
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी विवाहिता का शव कमरे में मिलने के बाद आपा खो बैठे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस हिरासत में बैठे पति की पिटाई की। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। मायके पक्ष की ओर से पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव भनऊ निवासी विकास दुबे ने करीब दो वर्ष पूर्व पुत्री कीर्ति की शादी थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी पंकज दीक्षित के साथ की थी। शनिवार रात को कीर्ति का शव घर के एक कमरे में पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद पति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सूचना मिलने के बाद मायके वाले आए।
उनकी मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। आरोप था कि दहेज की मांग पूरा न होने पर ससुरालीजनों ने कीर्ति की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या की है। थाने पहुचंकर पुलिस हिरासत में बैठे पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर आरोपी को छुड़ाया।
विज्ञापन
शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति पंकज दीक्षित समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया गया।